Category

Youth Fellowship News

“करके सीखो” कोर्स २०२३- २०२४- (अभी अप्लाइ करें)

By | Youth Fellowship News

यह एक ग्रुप कोर्स है  

पुकार के बारे में – पार्टनर्स  फॉर अर्बन  नॉलेज, एक्शन एंड रिसर्च  (पुकार), एक सामाजिक संशोधन करने वाली और जानकारी इक्कट्ठा करने वाली संस्था है | पुकार यह मानती है के रिसर्च करना सबका अधिकार  है और  इसके माध्यम से  समाज में सकारात्मक  बदलाव लाया जा सकता है  |

करके सीखो क्या है? 

‘करके सीखो’ एक ऐसा मौक़ा देता है उन सभी लोगों को जो खुद को और अपनी कम्युनिटी को समझना चाहते है और बदलाव लाना चाहते है|  जहाँ लोग पढाई या किसी और अन्य काम के साथ रिसर्च के माध्यम से कुछ नया सीख सकते हैं| 

कार्यकाल  – यह ८ महीनो का कोर्स है, जो पार्ट टाइम होगा सिर्फ शनिवार और रविवार को ही कार्यशाला होगी| ये कोर्स जुलाई से शुरू होगा और फरवरी महीने में ख़तम होगा।

कोर्स की भाषा  –   हिंदी 

कोर्स  सिलेबस और कार्यप्रणाली  –

इस कोर्स के 2 पड़ाव है – पहले भाग में खुद की पहचान , ग्रुप वर्क की एहमियत और काम करने के तरीके, उसी के साथ रिसर्च किस तरह किया जाता है और रिसर्च के जरिए अपनी बस्ती में किस तरह बदलाव ला सकते है इस विषय पर कार्यशालाए होगी | ये सभी कार्यशालाये  कृति आधारित होगी| वर्कशॉप के साथ आप एक विषय पर ख़ोज करोगे| 

दुसरे पड़ाव में रिसर्च से प्राप्त जानकारी पर आप अपनी बस्ती की समस्याए सुलझाने के लिए योगदान देंगे | 

योग्यता  –  

  • शिक्षा  –    शिक्षित होना अनिवार्य नहीं है, कोई भी व्यक्ति जो सीखना चाहता है  वो आवेदन कर सकता है
  • उम्र     –    १८ वर्ष पूरा होना अनिवार्य है
  • ग्रुप     –    आपके ग्रुप में ८ से १० मेम्बर होना जरुरी है जो उत्साही है, कुछ नया सीखना चाहते है और कोर्स पूरा करने की चाहत रखते                    है ऐसे लोग आवेदन कर सकते है
  • फीस   –     कोई फीस नहीं भरनी है

Note: 

इस कोर्स को पुरा करने के लिए वर्कशॉप और मीटिंग में उपलब्ध रहना अनिवार्य है| 

इस पूरे कोर्स के दौरान रिसर्च करने के लिए हर ग्रुप को ५० हज़ार रुपए दिए जायेंगे जो समय – समय पर काम पुरा करने पर ग्रुप को मिलेंगे |

आवेदन कैसे करे ? 

आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा जो पुकार के वेबसाइट (https://pukar.org.in/youth-and-urban-knowledge-production/)  पर उपलब्ध है या फिर आप हमसे संपर्क  कर सकते है   – Vishal – 8369985906, Nagma- 7045017459  

Link for the  application form –

https://forms.gle/Hi1Chg11nkMfy96L7

Ordeals of Women Working in Mandala’s Plastic Industries

By | News, Youth Fellowship News
रिसर्च के बाद हमारे fellows का एक और महेत्त्व्पूर्ण काम होता है, उस जानकारी को लोगो तक पहुचाना उसके परिणाम लोगो को बताना. मंडाला में रहने वाली कुछ fellows ने अपनी मां और रिसर्च से जुड़ी महिलाओं को शिक्षा का महत्त्व बताने की कोशिश कि उनकी रिसर्च में पता चला के मंडाला प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करने वाली हर 2 में से 1 महिला अशिक्षित है और जिन्होंने पढ़ाई की है वो सिर्फ प्राथमिक शिक्षा ही प्राप्त कर पाई हैं| महिलाओं से चर्चा के दौरान महिलाओं के पढ़ने और बाहर जा कर काम करने के बारे में इन महिलाओं के विचार आए तो पता चला के अब महिलाएं सोच रही हैं अपने आत्मनिर्भर होने के बारे में पढ़ाई के बारे में ताके लड़कियों या औरतों को किसी का सहारा ना तलाश करना पड़े|

Translating Research Into Action

By | Article Urbanism, News, Youth Fellowship News
पुकार संस्थेच्या माध्यमातून आम्ही कळवा येथील जय भिम नगर कचरावेचक महिलांचा अभ्यास हा विषय रिसर्चसाठी निवडला होता. अकरा महिन्याच्या कालावधीत आमच्या गटाने या विषयावर रिसर्च केला आणि त्यांच्या आयुष्यात घडणाऱ्या प्रत्येक सुख दुःखाची माहिती गोळा केली. ग्रॅज्युएशन इव्हेंट नंतर आमच्या विषयाला घेऊन आम्हाला एडवोकेसी करण्यासाठी सांगण्यात आले होते. त्यामुळे ज्या महिलांकडून आम्ही माहिती घेतली ती माहिती आम्ही त्या महिला आणि त्यांच्या मैत्रिणी यांना एकत्र करून सादर केली. आणि त्यांना व त्यांच्या मुलांना कसे शिक्षित करता येईल, कसे सक्षम होता येईल यावर चर्चा करून जनजागृती करण्यात आली. तसेच त्यांची मुले ही कशी पुकार सोबत येऊन वेगवेगळ्या विषयावर अभ्यास करू शकतात या बदल माहिती दिली. माहिती देऊन झाल्यावर आमच्या कामाबद्दल त्यांचा अभिप्राय घेतला.